फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाने का मिलेगा मौका

Mon, 16 Oct 2023 11:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर पुनरीक्षण अभियान शुरू होने को है। इससे लोकसभा चुनाव में नए मतदाताओं को भी शामिल करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसी महीने 27 अक्तूबर से शुरू होने वाला यह अभियान तीन दिसंबर तक चलेगा। पांच जनवरी को नई लिस्ट प्रकाशित होगी।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कुमार कटियार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 निम्नवत निर्धारित की गई है।इसमें निर्वाचक नामावलियों को आलेख्य प्रकाशन दिनांक 27 अक्तूबर को होगा। दावे/आपत्तियों के दाखिल करने की अवधि 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक होगा। इसके अलावा विशेष अभियान के तहत चार नवंबर, पांच नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, दो व तीन दिसंबर को होगा। इन विशेष अभियान में बूथों पर ही बीएलओ रहेंगे। मतदाता अपने-अपने बूथ पर जाकर नाम बढ़वाने या जरूरी संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। पांच जनवरी को वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा।



सभी बीएलओ को दी जाएगी जानकारी

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान से पहले सभी बीएलओ को बारी-बारी से ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें उन्हें निर्वाचक नामावलियों का शुद्व व त्रुटि रहित बनाने की जानकारी देने के साथ ही आयोग के निर्देशों/बीएलओ एप्प के संबंध में जानकारी दी जाएगी। संबंधित तहसील में सुपरवाइजर के माध्यम से दी जाने वाली बैठक में सभी बीएलओ को ट्रेनिंग में शामिल होने के दौरान अपना स्मार्ट फोन भी लाना होगा, ताकि बीएलओ एप्प (गरूणा एप्प) को इन्स्टाॅल/अपडेट कर आपरेटिंग की प्रक्रिया समझाया जा सके।
विज्ञापन






तीनों विधानसभा में आज से शुरू होगी बीएलओ की ट्रेनिंग

-छिबरामऊ विधानसभा: छिबरामऊ के जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में 16 अक्टूबर से 21 अक्तूबर के बीच ट्रेनिंग होगी। पहली पाली दोपहर 02:30 से शाम 04:00 बजे और दूसरी पाली में शाम 04:30 से 06:00 बजे के बीच होगी।



-तिर्वा विधानसभा: बहादुरपुर स्थित स्वामी गिरीशानन्द महाविद्यालय में 16 से 21 अक्तूबर के बीच ट्रेनिंग होगी। पहली पाली दोपहर 02:30 से शाम 04:00 बजे और दूसरी पाली में शाम 04:30 से 06:00 बजे के बीच होगी।





-सदर विधानसभा: जागरण पब्लिक स्कूल में 16 से 21 अक्तूबरके बीच ट्रेनिंग होगी। पहली पाली दोपहर 02:30 से शाम 04:00 बजे और दूसरी पाली में शाम 04:30 से 06:00 बजे के बीच होगी। सभी पाली में 50 बीएलओ प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें