फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्रों पर नहीं हुई बोहनी

Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
उमर्दा में बना गेहूं खरीद केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद कराने की योजना अभी पटरी पर नहीं आ पाई है। यही वजह है कि 1 अप्रैल से शुरू हुई खरीद के 15 दिन बीतने के बाद जिले भर के 42 केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई है।  जनपद की छिबरामऊ, तिर्वा व सदर तहसील क्षेत्रों में कुल 42 गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें 3 लाख क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तमाम कोशिशों के बावजूद फिलहाल गेहूं खरीद केंद्र किसानों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। यही वजह है कि कटाई करने के बाद किसान आढ़तियों के यहां जाकर अपना गेहूं बेचने के लिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद केंद्र तो खुलवा दिए हैं लेकिन किसानों को वहां जाकर प्रेरित करने के लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं। केवल कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार कसबे में एकमात्र तेराजाकेट में इफको की ओर से किसान सेवा सहकारी संघ पर गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। यहां पर 15 दिन बीतने के बाद भी एक भी किलो गेहूं नहीं खरीदा जा सका है। मंगलवार को इस केंद्र दोपहर करीब एक बजे ताला लटक रहा था। केंद्र प्रभारी आशीष पांडेय ने बताया कि गेहूं की पैदावार कम हुई है।

इसलिए खरीद केंद्र पर किसान गेहूं नहीं ला रहे हैं। उम्मीद है कि 10 से 12 दिन बाद गेहूं बेचने किसान आएंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अवकाश होने के कारण केंद्र बंद है। उमर्दा प्रतिनिधि के अनुसार किसान सेवा सहकारी समिति उमर्दा में एक भी दाना गेहूं बेंचने किसान नहीं पहुंचे। केंद्र प्रभारी सुरेश ने बताया रोज केंद्र खोलते हैं पर किसान आ नहीं रहे हैं। जैसे ही किसान आएंगे वैसे ही खरीद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें