फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार में निकाले गए थे 12 लाख

Tue, 27 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
नोट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
स्टेट बैंक शाखा सरायमीरा से रेलवे कर्मचारी के खाते से 12 लाख रुपये निकल जाने के मामले में पुलिस और बैंक ने अपनी जांच शुरू कर दी है। तीन बार में बैंक से रुपये निकाले गए थे। उधर, बैंक मैनेजर ने कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र सरायमीरा कन्नौज के रेलवे कालोनी निवासी राम चईत सिंह ने एसपी दिनेश कुमार पी को पत्र सौंपा था। बताया कि वह रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और उनका खाता सरायमीरा की एसबीआई बैंक में है जिसका खाता नंबर 33404235124 है। खाते से 12 लाख रुपये किसी ने दो साल पहले निकाल लिए थे। बैंक अधिकारी दो साल से उसे टरका रहे हैं। एसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए है।

इसी मामले में मंगलवार को बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि राम चईत के खाते से 23 मई 2014 को 4 लाख 75 हजार 453 रुपये, 2 जून 2014 को 2 लाख 56 हजार 693 रुपये, इसी दिन दूसरी बार सात लाख सात हजार एक रुपये निकाले गए हैं। ये रुपये किसने निकाले हैं, इस बाबत बैंक के अधिकारी व कर्मचारी मौन हैं।
विज्ञापन


वहीं राम चईत का कहना है कि बैंक विड्राल स्लिप भी नहीं दिखा रहा है। स्लिप पर किसके साइन है, या फिर चेक से निकाला गया। इसकी भी जानकारी नहीं दे रहा है। एसबीआई मैनेजर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। राम चईत भी पूरी जानकारी नहीं दे रहा है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें