फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के पास युवक से 50 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बहन की शादी में खर्च के लिए बैंक से 50,000 रुपये निकालकर घर जा रहे युवक से टप्पेबाजी हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के जुकैया गांव निवासी राज की बहन की 18 फरवरी को शादी है। बहन की शादी में खर्च के लिए उसने बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक शाखा अशोकनगर से 50,000 रुपये निकाले थे। वह बैंक के बाहर निकला ही था तभी युवक ने उससे जन सुविधा केंद्र का पता पूछते हुए बातों में उलझा लिया। इस दौरान उसके झोले से रुपये निकालकर कागज के बंडल डाल दिए। बंडल में सिर्फ ऊपर 500 का असली नोट था। इससे राज टप्पेबाजी का शिकार हो गया। घर पहुंचने जब झोले में कागज के बंडल देखे तो होश उड़ गए। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि टप्पेबाज की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें