फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

विज्ञापन
अलाव के पास तापते लोग। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। सर्द हवाओं व कोहरे के कारण दिन पर दिन गलन बढ़ती जा रही है। सर्दी ने जनजीवन बुरी तरीके से अस्तव्यस्त कर दिया है। लोगों की दिनचर्या बदल गई है। बीते दो दिनों से घरों में दुबके रहने वाले लोग बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले आसमान से गिरी पानी की फुहार के बाद मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया था। सूर्य देव के भी दो दिनों से दर्शन न होने के कारण सर्दी चरम पहुंच रही है। शुक्रवार को हालात यह रहे कि लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे और हीटर आदि जलाकर सर्दी दूर करने में लगे रहे। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका प्रशासन ने नगर के तिराहों, चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। मिट्टी युक्त लकड़ी से जल रहे इन अलाव की गर्मी कुछ ही देर में ठंडी पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें