फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो दिन की बारिश में सड़कों पर जलभराव और उभरे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दो दिन की बारिश ने शहर की सड़कों की असली तस्वीर सामने ला दी है। कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव और उभर आए गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश का पानी भरने से जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन और दुर्घटना का खतरा भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शेखाना मोहल्ला से पुलिस लाइन रोड को जोड़ने वाली सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे उभर आए हैं। गैस गोदाम से भाजपा कार्यालय जाने वाले मार्ग और तिर्वा क्राॅसिंग के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी भरने से सड़क और गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पा रहा, जिससे वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के पहले ही दौर में सड़कों की यह हालत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो मानसून के दौरान हालात और बिगड़ सकते हैं। लोगों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

-
फोटो :23: बारिश के बाद सड़क पर जलभराव और गड्ढे। संवाद
डेढ़ साल में ही सड़क बदहाल
शेखाना मोहल्ले से पुलिस लाइन को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के डेढ़ साल बाद ही बदहाल हो गई है। दो दिन की बारिश के बाद सड़क पर जलभराव और गड्ढे उभर आए हैं। वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

फोटो :24: सड़क पर जलभराव से राहगीर परेशान। संवाद
जलभराव से राहगीर परेशान
गैस गोदाम क्राॅसिंग से भाजपा कार्यालय जाने वाली सड़क दो साल पहले ही बनाई गई थी, जो दो दिन की बारिश में इसकी हालत बिगड़ गई। जगह-जगह गड्ढे और जलभराव से राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग का निर्माण रेलवे की ओर से कराया गया था।
-
फोटो :25: तिर्वा क्रॉसिंग के पास सड़क पर गड्ढे में जलभराव। संवाद
मार्ग पर जलभराव और गड्ढे
तिर्वा क्राॅसिंग के पास करीब 10 वर्षों से सड़क निर्माण नहीं हुआ है। दो दिन की बारिश के बाद मार्ग पर जलभराव और गड्ढों ने हालात और खराब कर दिए हैं। रोजाना गुजरने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और राहगीरों को खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं।


फोटो :26: गुफरान अहमद। संवाद

खराब हो रही सड़क की हालत

शेखाना मोहल्ले के रहने वाले गुफरान अहमद बताते हैं कि बारिश के मौसम में सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाता है। कई बार गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे ई-रिक्शा पलटने का डर बना रहता है। रोजाना इसी रास्ते से गुजरना मजबूरी है, लेकिन सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है।



फोटो :27: आलम। संवाद

शिकायतों पर नहीं ध्यान

स्थानीय निवासी आलम बताते हैं तिर्वा क्रासिंग के पास सड़क सालों से बदहाल है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक निर्माण नहीं कराया गया। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। बारिश के दिनों में यहां पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।



फोटो :28: प्रिंस सक्सेना। संवाद

मानसून से पहले सड़क की हो मरम्मत

तिर्वा क्राॅसिंग के करीब दुकानदार प्रिंस सक्सेना बताते हैं कि सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण राहगीरों को परेशानी होती है। वाहन चालक बचने के चक्कर में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। प्रशासन को मानसून से पहले सड़क की मरम्मत करानी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
-
वर्जन
बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें मिली हैं। नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र की सड़कें हैं, वहां आवश्यक मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था जल्द कराई जाएगी। लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-श्यामेंद्र मोहन चौधरी, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें