फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर महिला को देख चालक ने रोकी ट्रेन

Thu, 12 Oct 2017 11:51 PM IST
kannauj
विज्ञापन
कोतवाली में बच्चों के साथ बैठी अनीता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दो बच्चों सहित ट्रेन से कटने आई महिला को ट्रेन के चालक ने सूझबूझ से बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को बच्चों सहित हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। मामले में विवाहिता ने अपने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना सौरिख के गांव वीरभान नगला निवासी अनीता का विवाह सौरिख थाना की ही गाव हवेलिया निवासी राजू पाल के साथ हुआ है। अनीता ने बताया कि उसका पति दिल्ली में आटो चलाता है। उसके द्वारा भेजे गए पैसे चचेरा देवर राहुल पुत्र भूपसिंह जबरन ले जाता है। इसकी शिकायत उसने ससुर दशरथ से की तो वे लोग उसे ही दोषी ठहराने लगे। गुरुवार को उसने दिल्ली में रह रहे पति को बताया तो उसने भी अनसुना कर दिया। महिला का आरोप है कि ससुर दशरथ सिंह ने उसे घर से निकाल दिया और ट्रेन से कट जाने को कहा।

इस पर वह गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे चार वर्षीय पुत्री शुभि और डेढ़ वर्षीय पुत्री सेजल के साथ निकल आई और गुरसहायगंज स्टेशन पर ट्रैक पर बैठ गई। शाम करीब 5:30 बजे कानपुर से कासगंज को जाने वाली ट्रेन जैसी ही पश्चिमी बाईपास के पास पहुंची, चालक की नजर ट्रैक पर बैठी महिला और बच्चों पर पड़ी। उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया और पटरी पर बैठी महिला को आसपास के लोगों की मदद से हटाया। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक कालीचरण महिला पुलिस के साथ पहुंचे और महिला को हिरासत में ले लिया। मामले में कोतवाल आलोक कुमार यादव ने बताया कि परिवारिक विवाद के चलते महिला ने आत्महत्या का असफल प्रयास किया था। मामले की सूचना उसके परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने पर महिला को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें