फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पदयात्रा का किया जोरदार स्वागत, बरसाए फूल

विज्ञापन
सपा की पद यात्रा में सामिल लोग - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मैनपुरी से लखनऊ के लिए निकली समाजवादी पदयात्रा रविवार रात जिले में विश्राम करने के बाद सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सपा जिला कार्यालय से निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

पदयात्रा पार्टी कार्यालय से ओवरब्रिज होते हुए लोहिया चौराहे पर पहुंची। यहां सपाइयों ने राममनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यात्रा शहर के कई मोहल्लों से होते हुए गुजरी। पदयात्रा लेकर आए लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव और उनके साथियों का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। फल वितरित किए गए। सदर तहसील गेट के सामने अधिवक्ता अजय कुमार यादव, राकेश तिवारी, शकील अहमद, नाजिम अख्तर, विनय कुमार, सचिन यादव, जीतू, कृष्णचंद्र शर्मा, राकेश कुमार दुबे और शशिमोहन त्रिपाठी ने यात्रा का स्वागत किया।
सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, संजय दुबे, भोले कुरैशी, सत्येंद्र यादव, अमित मिश्रा, धर्मवीर पाल, दिलीप चौरसिया, अन्नपूर्णा राजपूत, अल्पना कठेरिया, रमेश यादव, कल्लू शर्मा, फूल सिंह राजपूत ने पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें