फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लहंगा चुनरी भरे ऑटो लूट मामले में वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। लहंगा चुनरी लेकर जा रहे ऑटो लूट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए माल की बरामदगी की गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया कि 28 जनवरी को बिरौली गांव पुलिस मोड़ के पास लहंगा चुनरी से भरा ऑटो की लूट हुई थी। मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ ऑटो चालक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित निकवा अंडरपास के निकट से फर्रुखाबाद थाना कमालगंज के गांव कुंदननगला निवासी अभिजीत राजपूत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मामले में आरोपी चार लुटेरों को जेल भेजा जा चुका है। आरोपी के पास से लहंगा-चुनरी का एक पार्सल बरामद हुआ है, जिसमें 20 पीस लहंगा-चुनरी थे। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें