फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी ली गई हैं। मतदान में 552 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बिना सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) के कोई भी मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। निर्देश दिया गया है कि वे बैलेट पेपर पर सही का निशान केवल लाल स्कैच पेन से ही लगाएं। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

छिबरामऊ। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होने वाले मतदान में 552 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मतदान की विस्तृत जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी राम चंद्र यादव ने बताया कि मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदाता को मतदान करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) दिखाना अनिवार्य होगा। मतदान कक्ष में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर, महामंत्री ललित प्रताप सिंह, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमाकांत दीक्षित तथा समिति के सदस्य सरोज दुबे, पूर्व विधायक संतोष चतुर्वेदी, जयवीर सिंह यादव व धर्मवीर सिंह यादव को छोड़कर अन्य किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें