फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भीषण गर्मी में उल्टी दस्त, शरीर को कर रहे पस्त

Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गर्मी बढ़ने के कारण उल्टी-दस्त, पेट में दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी व ओपीडी में ज्यादा मरीज उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार के पहुंच रहे हैं। जिन मरीजों को ज्यादा दिक्कत होती है उन्हें ही भर्ती किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में उल्टी दस्त मरीज पस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन




डॉक्टर के अनुसार मरीजों में डिहाइड्रेशन के कारण हाथ पैर में ऐंठन व दर्द की शिकायत आ रही हैं। लोग उल्टी दस्त से शरीर में पानी की कमी के शिकार हो रहे हैं। घर से खाली पेट न निकलें। धूप के सीधे संपर्क में न आएं व फास्ट फूड का सेवन न करें। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें, पानी की मात्रा पूरी करने के लिए कुछ देर में तरल पदार्थ जरूर लेते रहें।
गर्मी से बचाव के लिए अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं। लोगों के उल्टी दस्त के कारण शरीर भी पस्त हो रहे हैं। इमरजेंसी में प्रतिदिन 16 से 17 मरीज उल्टी दस्त से पीड़ित होकर आ रहे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है और हालत गंभीर होने पर भर्ती भी किया जाता है।
विज्ञापन


इनसेट

इन मरीजों का हुआ इलाज

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में प्रतिदिन 15 से 20 उल्टी दस्त से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। जिन मरीजों को ज्यादा दिक्कत होती है उन्हें ही भर्ती किया जा रहा है। जैसे अजयपाल मोहल्ला के शेखू वारिसी, जलालपुर की कुसुमा, हाजीगंज के राजीव, लईक, बहादुरपुर के अजय कुमार, कुसुमखोर की अनवरी बेगम, पाल चौराहा की आरूही को उल्टी दस्त होने पर भर्ती किया गया।

इनसेट

उल्टी दस्त, पेट दर्द के बढ़े मरीज
गर्मी ज्यादा होने से उल्टी दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। रोजाना ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में उल्टी दस्त और पेट दर्द के ही मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मरीजों को अस्पताल में बेहतर इलाज दिया जा रहा है। लोग ऐसे मौसम में कोई जरूरी कार्य नहीं है तो बाहर निकलने से गुरेज करें और बाहर जाते समय पूरे कपड़े पहनें। थोड़े-थोड़े अंतराल में पानी पीते रहें।
विज्ञापन

- डाॅ. शक्ति बसु, सीएमएस जिला अस्पताल

इनसेट

इन बातों का रखें ख्याल

-खुले और गंदगी में बिकने वाली खाने-पीने की सामग्री से बचें

-घर से नाश्ता-भोजन करके निकलें

-सूती वस्त्र पहन कर निकलें व सिर को भी कवर रखें

-अगर काम न हो तो घर से दोपहर के समय बाहर न निकलें

-मौसमी फल और सब्जियों का ही सेवन करें

-नींबू पानी, शिकंजी, छाछ, लस्सी, शर्बत, नारियल पानी पीएं

- दिन में तीन-चार लीटर पानी रोज पीएं

- फास्ट फूड का सेवन न करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें