फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाल विश्वकर्मा जयंती मनाई

Sun, 18 Sep 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
विश्वकर्मा की आरती उतारकर यात्रा का शुभारंभ कराते बंटी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। तलैया चौकी से शोभायात्रा का आरती के साथ शुभारंभ हुआ। देवी-देवताओं की झाकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों को जलपान भी कराया गया। उधर, भोलानाथ धर्मशाला में हवन-पूजन में लोगों ने आहूतियां डाली। बाद में भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


प्रतिष्ठानों में सुबह से दोपहर तक पूजा-अर्चना का दौर चला। दुकान स्वामियों ने दुकान पर पहुंचकर सबसे पहले पूजा-अर्चना की। निर्माण कार्य के मिस्त्रियों ने औजारों की पूजा की। अधिकतर निर्माण साइटों पर शनिवार को लेबर और मिस्त्री ने काम बंद रखकर जयंती मनाई। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में लगे कर्मचारियों ने विश्वकर्मा जयंती को धूमधाम के साथ मनाया। पूजा अर्चना के बाद पूरे दिन भंडारे का आयोजन चला।

शहर के भोलानाथ धर्मशाला में सुबह दस बजे के बाद हवन-पूजन का आयोजन किया गया। पूजन के समापन के बाद अनुयायियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा की शुरूआत से पहले बारिश होने से यात्रा देर से निकली। दोपहर ढाई बजे के करीब तलैया चौकी से बंटी शर्मा ने आरती कर यात्रा की शुरूआत कराई। यात्रा तलैया चौकी से पाटानाला, छोटा चौराहा, पीतल मंडी, रामनरायन चौराहा, लाखन तिराहा घूमते हुए धर्मशाला में जाकर समापन हुआ।
विज्ञापन


यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में बड़ी तादात में लोग शामिल रहे। इस दौरान श्रीराम शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, रामसेवक शर्मा, आरती शर्मा, सोनू शर्मा, विकास सहित अन्य मौजूद रहे।

 निर्माणाधीन राजकीय कैंसर अस्पताल के परिसर में शनिवार की दोपहर भगवान विश्वकर्मा की जयंती का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। इस मौके पर राजकीय निर्माण निगम के अफसरों, कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। यज्ञ, हवन-पूजन का भी आयोजन हुआ। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में निर्माणाधीन राजकीय पैरा मेडिकल कालेज, राजकीय ह्दय रोग संस्थान, राजकीय कैंसर अस्पताल, राजकीय मेडिकल कालेज में काम करने वाले कर्मचारियों व राज-मिस्त्रियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

देर शाम तक भंडारे का आयोजन चलता रहा। इस मौके पर राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह, सहायक अभियंता आरके तिवारी, उदय श्रीवास्तव, जेई अयोध्या प्रसाद सिंह, सुधीर बाबू, अनिल कुमार व वरिष्ठ सपा नेता नीरज द्विवेदी मौजूद रहे। इसी तरह से यूपी ब्रिज कारपोरेशन के अफसरों ने ईशन नदी पर निर्माणाधीन पुल के परिसर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती का आयोजन किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें