फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे विरोध पर उतरीं आशाएं

Sun, 18 Sep 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को निगरानी करतीं आशाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम की आशा बहुओं का उग्र विरोध प्रदर्शन जारी है। वैक्सीन कक्ष से दवा निकाले जाने की आशंका के चलते आशाओं ने रात भर केंद्र पर वैक्सीन कक्ष की निगरानी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात में आशाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। शनिवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान  सुबह 11 बजे एक आशा बेहोश हो गई। चेयरमैन दिनेश यादव ने आशाओं को समझाने का प्रयास किया। जिस पर नायब तहसीलदार के मौके पर पहुंचते ही आशाओं ने उन्हें समस्याओं का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


शनिवार को आशा बहुओं ने ब्लाक प्रतिरक्षा अधिकारी रामसिंह निर्मल के आग्रह पर भी वैक्सीन रूम का ताला नहीं खोला। आशाएं वैक्सीन रूम के सामने बैठकर नारेबाजी करती रहीं। प्रतिरक्षा अधिकारी के वापस लौटने के बाद शनिवार को टीकाकरण का दिन होने के कारण मातृत्व केंद्रों से वैक्सीन लेने पहुंची एएनएम को वापस लौटना पड़ा। बता दें कि बीते बुधवार को आशाओं ने टीकाकरण के लिए वैक्सीन नहीं दी थी।

जिस पर रात में वैक्सीन कक्ष से वैक्सीन निकाल गुरुवार की सुबह टीकाकरण करा दिया गया था। इसी बात से नाराज आशाओं ने शुक्रवार की रात से केंद्र पर डेरा जमा दिया। आशाओं के डर के कोई भी कर्मचारी अस्पताल में नहीं रुका। इधर रात में धरने की सूचना पर एसओ एनवर अहमद ने सुरक्षा की दृष्टि से आशाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह घर नहीं गईं। वहीं शनिवार की दोपहर चेयरमैन ने घटनास्थल पर पहुंचकर आशाओं को समझाते हुए उनकी मांगों को सीएम तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद भी आशाएं उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुई। चेयरमैन की सूचना पर पहुंचे नायब तहसील अवनीश कुमार को आशाओं ने मांगों का ज्ञापन दिया। वहीं कई दिनों से चले धरना प्रदर्शन के दौरान चौखटा की आशा ऊषा देवी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इस मौके पर ममता, विनीता, कुसमा, मीना देवी, प्रेमलता, सारिका, शांति देवी, अखिलेश, अमिता समेत दर्जनों आशाएं मौजूद रहीं।

टीकाकरण के लिए शनिवार को वैक्सीन लेेने पहुंची एएनएम को आशाओं ने वैक्सीन लेने नहीं दी। जिसके चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबित फिरोजपुर की किरन गुप्ता, रसूलाबाद की सुरसुता, रनवां की प्रीति, अमोलर ज्योति कनौजिया, रोहिली विजय देवी, ताहपुर अंजना, डिलुआपुर की सारिका, सलेमपुर मीरा, माधवनगर की शैल श्रीवास्तव, निकवा की रन्नो समेत ब्लाक के कई मातृत्व केंद्र की एएनएम को वैक्सीन के बगैर केंद्रों पर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें