फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विशाल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नेशनल स्तर पर हुई टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कस्बा के एक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिस पर उसे कोच ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला रामगंज स्थित आकाश एजूकेशन सेंटर में कक्षा 10 के छात्र विशाल यादव ने नेशनल स्तर पर हुई टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपने हुनर का परिचय दिया और अपनी टीम को विजय दिलाई। कोच लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को टेनिस वॉलीबॉल की भी प्रैक्टिस कराई जाती है, जिसमें विशाल यादव ने कड़ी मेहनत कर प्रदेश स्तर की टीम में स्थान बनाया। इसके बाद उसका चयन नेशनल स्तर की टीम के लिए हो गया है। गाजीपुर में हुई नेशनल स्तर की टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आकाश यादव ने उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से भाग लिया और खेल में अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश की टीम को विजय दिलाई। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक गाजीपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें कई प्रान्तों की टीमों ने हिस्सा लिया था। विद्यालय पहुंचने पर विशाल यादव के अच्छे प्रदर्शन से प्रबंधक आरके कटियार, आकाश कटियार ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें