मैदान में शॉट खेलता बल्लेबाज।
- फोटो : मैदान में शॉट खेलता बल्लेबाज।
सिकंदरपुर (कन्नौज)। भारतीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर चल रहे अंतरजनपदीय टी-20 टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच गुरसहायगंज व फर्रुखाबाद के बीच खेला गया। इसमें गुरसहायगंज ने 107 रनों से जीत हासिल की।
सोमवार को एसएससी क्रिकेट क्लब फर्रुखाबाद और जेडी क्रिकेट क्लब गुरसहायगंज के बीच मुकाबला हुआ।
टॉस जीतकर जेडी क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 199 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इसमें बल्लेबाज सलाम ने 64 रनों की आतिशी पारी खेली। साथ ही अभय ने भी 26 रनों का योगदान दिया। फर्रुखाबाद के गेंदबाज नितिन ने तीन व रेहान ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी फर्रुखाबाद टीम 92 रनों पर सिमट गई। शोभित और गौरव ने 19-19 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में आफाक और नईम ने दो दो विकेट लिए।
समाजसेवी अनिरुद्ध शुक्ला ने गुरसहायगंज के बल्लेबाज सलाम को मैन आफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया। टूर्नामेंट के संरक्षक रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को शक्ति क्रिकेट क्लब कानपुर व तरुण क्रिकेट क्लब के बीच तीसरा लीग मैच दोपहर 11 बजे से खेला जाएगा। इस मौके पर सुधाकर दुबे, नितिन गुप्ता, भोला दुबे, राजू ठाकुर, हनी सिंह, सिंटू दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा, अचल सक्सेना, सुशील सैनी मौजूद रहे।