फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय घेरा, तालाब में मिला था किशोर का शव, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
परिजनों और एएसपी अरविंद कुमार के बीच होती नोकझोंक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। तालाब में मिले किशोर के शव के मामले में परिजन रंजिश के चलते पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलवार को परिजनों के साथ कई ट्रैक्टर-ट्राली और लोडर से पहुंचे ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। हंगामा के दौरान एएसपी से परिजनों की नोकझोंक हुई। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर यह शांत हुए।
विज्ञापन

ठठिया थाना के गांव जुर्रापुर्वा औसेर निवासी योगेश कुमार के चार बेटियां हैं। 23 अक्तूबर को 15 वर्षीय इकलौते बेटे प्रांशू का तालाब में शव मिला था। तालाब किनारे साइकिल और कपड़े मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रांशू की मौत पानी में डूबने से बताई गई। मंगलवार को योगेश कुमार परिजनों और पड़ोसी कुंवर लाल, राम आसरे, हरेराम, बांकेलाल, वेदप्रकाश, मोहन लाल, बद्रीनाथ और करीब डेढ़ सौ ग्रामीणाें के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। महिलाएं एसपी प्रशांत वर्मा के वाहन के आसपास बैठ गईं। योगेश कुमार ने बताया कि रंजिश के चलते पड़ोसियों ने बेटे की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। गांव के लोगों ने हत्या करते देखा था।
एएसपी अरविंद कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद योगेश कुमार ने एसपी प्रशांत वर्मा को तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद यह लोग ठठिया थाने पहुंचे। यहां तहरीर देते वक्त दरोगा ने टरकाया तो भीड़ ने गेट पर धरना शुरू कर दिया। उसी समय थानेदार प्रयाग नारायण वाजपेयी आ गए। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि वह खुद जांच करने आएंगे। निष्पक्ष कार्रवाई होगी। इस आश्वासन पर भीड़ लौट गई।
विज्ञापन

सत्तापक्ष के विधायक पर आरोप
एसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे योगेश कुमार ने तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत पर मामला दबाने का आरोप लगाया। कहा कि विधायक ने एक कागज में हस्ताक्षर कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गुमराह किया। वह आरोपियों की मदद कर रहे हैं। दूसरी ओर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत का कहना है कि यह कानूनी मामला है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। मुझ पर लगाया जा रहा आरोप अनर्गल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें