फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। सड़क के किनारे लगा हाइटेंशन लाइन का पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया है। तारों के सहारे खड़े इस पोल के किसी भी दिन गिरने की आशंका है। शिकायत के बाद भी पोल न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



ग्राम भाउलपुर में शिवसिंहपुर जाने वाले मार्ग पर एचटी लाइन का सीमेंटेड पोल लगा है। पिछले कई माह पहले किसी वाहन की टक्कर से यह पोल नीचे से क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। अब यह पोल केवल तारों के खिंचाव के सहारे खड़ा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विद्युत निगम के अधिकारियों से की पर ध्यान नहीं दिया। गांव के सुरजीत सिंह ने बताया कि इस रोड पर कुंवरपुर, शिवसिंहपुर, तरींद, गुलरियापुर रेरीरामपुर जरियापुर, राजपुर, नगलामक्क आदि गांवों के ग्रामीणाें का आवागमन रहता है। यह पोल किसी भी समय टूट कर गिर सकता है जिससे कोई बड़ा हादसा होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
गांव के सुरजीत सिंह के अलावा श्यामू शर्मा, शिवम सिंह, मीनू सिंह, राजीव, प्रांशु, विजय, अरविंद व भोला सिंह ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षतिग्रस्त पोल को बदलवाए जाने की मांग की है। एसडीओ सौरिख अरविंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर पोल टूटा हुआ है तो शीघ्र ही उसे बदलवाकर दूसरा पोल लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें