फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में गुरुवार की सुबह डीजल लेने जा रहे एक साइकिल सवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल साइकिल सवार को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महमूदपुर गांव निवासी हरवीर सिंह (45) खेतों की सिंचाईं करने के लिए इंजन के लिए डीजल लेने जा रहे थे। पेट्रोल पंप के निकट पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को निकट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर उसको मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें