फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय गेट के सामने निर्माण कराने पर हंगामा

विज्ञापन
विद्यालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। महानगर गांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के गेट के सामने निर्माण कार्य होने पर ग्रामीण अभिभावकों ने आपत्ति जताई है। बुधवार को तीन गांवों से आए अभिभावकों ने विरोध, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विकास खंड तालग्राम के मजरा महानगर में पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय हैं। महानगर गांव, कलकत्तापुर्वा और कुड़रा गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है। इससे बच्चे सामने की जमीन पर खेला करते थे। करीब सात लोगों को पट्टा आवंटन होने से इन लोगों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अभिभावकों का आरोप है कि पट्टा आवंटन कराने वाले आवंटित जगह की बजाय विद्यालय गेट के सामने कब्जा कर रहे हैं। प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन को पैमाइश कराकर गलत जगह हो रहे निर्माण को रुकवाना चाहिए। लेखपाल अतुल प्रताप का कहना है कि पट्टा विद्यालय की जमीन पर नहीं, बल्कि बंजर जमीन पर किया गया है। अगर कोई दूसरी जगह निर्माण करा रहा है तो जांच कराकर आवंटन निरस्त किया जाएगा। दूसरी ओर खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार द्विवेदी का कहना है कि उन्होंने आपत्ति की थी। तब लेखपाल व कानूनगो ने बताया कि विद्यालय की जमीन पर निर्माण नहीं हो रहा है। जल्द पैमाइश के अनुसार चहारदीवारी का निर्माण करा दिया जाएगा।
विरोध, प्रदर्शन करने वालों में राकेश, सरला राजपूत, विजय बहादुर, राधेश्याम, प्रेमचंद्र, परशुराम, सावित्री, रामऔतार, नाहर सिंह, बलराम, बबलू, शिव किशोर दुबे, अरुण कुमार दुबे, मदन मोहन, राम शंकर, राजाराम, विमलेश, लक्ष्मी राजपूत, अमर सिंह, नरेंद्र राजपूत, नरोत्तम, संतराम दुबे, रामप्रकाश, विनय कुमार, रघुवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें