फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मूकबधिर से कुकर्म का वीडियो वायरल, सहमे आरोपी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना (कन्नौज)। मूकबधिर युवक के साथ कुकर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सहमे अधेड़ ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सकरावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय युवक ने 10 दिन पहले गांव के ही एक मूकबधिर युवक को अपने घर बुलाकर उससे कुकर्म किया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले युवक ने इसे वायरल करने की धमकी देते हुए अधेड़ से पांच लाख रुपये की मांग की। युवक की धमकी से परेशान अधेड़ पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था।
उसने गांव व परिवार के लोगों से दूरी बना ली थी। रुपये न मिलने से नाराज युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे सहमे आरोपी ने रात में घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार का कहना है कि परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना या तहरीर नहीं दी है। फिर भी वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और ब्लैकमेलिंग व सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें