कन्नौज। कानपुर अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गुरुवार को लखनऊ की ओर जाने वाले ट्रकों व अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लखनऊ में पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कारण वाहन चालक को काफी परेशान दिखे।
पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों को सुबह से ही हाइवे पर तैनात किया गया था। इन कर्मियों ने ट्रकों को हाइवे पर एक तरफ लाइन से लगवा दिया। ताकि यातायात सुचारु रहे और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वहीं, दिल्ली से बंगाल जा रहे एक ट्रक चालक आलोक ने बताया कि कन्नौज में पुलिस ने उनका ट्रक रोक दिया है। उन्हें शाम पांच बजे तक रुकने के लिए कहा गया है। लंबी दूरी के साथ-साथ लोकल ट्रकों को भी रोका गया। वहीं, हरदोई से गंगवापुर जा रहे ट्रक चालक ने बताया कि उन्हें भी रोका गया। इस संबंध यातायात प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम था, इस वजह से ट्रकों को सुबह से रोका गया था। कार्यक्रम समाप्त होते ही सभी को जाने दिया गया है।