फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे तक थमे रहे वाहन, मूकदर्शक बनी पुलिस

विज्ञापन
वारदात के समय पीपल चैराहे पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा कुमारी शाक्य के साथ हुई लूट की वारदात के दौरान आधे घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। नगर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थान पीपल चौराहे पर 24 घंटे पुलिस मौजूद रहती है। वारदात के बाद उन्होंने चारों आरोपी महिलाओं को पकड़ कर रखा लेकिन वहां पर मौजूद पुलिस फोर्स सिर्फ मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व चेयरमैन व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा कुमारी शाक्य ने अपने साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाली चारों महिलाओं को पकड़ लिया। इन महिलाओं को एक स्थान पर रोकने में जब दिक्कत हुई तो उन्होंने तत्काल चेयरमैन राजीव दुबे को अपनी मदद के लिए बुला लिया। कुछ ही देर में पीपल चौराहे पर जाम जैसे हालात बन गए और महिलाओं को रोकने के लिए भाजपा नेत्री लगातार संघर्ष करती रहीं। चौराहे पर मौजूद फोर्स सिर्फ तमाशबीन बनकर रह गई। लोगों का आरोप है कि वह लगातार जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को फोन करते रहे लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। लगभग आधा घंटे तक चले संघर्ष के बाद उधर से गुजर रहीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने अपने काफिले को रोककर लूट की एक आरोपी महिला को अपनी गाड़ी से कोतवाली भिजवाया।
भीड़ में मौजूद युवक इन महिलाओं को इसलिए पकड़ने से डर रहे थे कि वह उन पर पता नहीं क्या आरोप लगा दें। पीपल चौराहे से कोतवाली की दूरी महज चंद कदम की है। आधे घंटा तक यहां जाम की स्थिति बनी रही लेकिन इसके बाद भी कोतवाली का फोर्स मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से पूछताछ की जाएगी और लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों के पास भेजी जाएगी।
विज्ञापन

लूट की वारदात को अंजाम देने वाली एक आरोपी महिला भीड़ से बचकर भाग निकली। इस महिला ने जीटी रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस के पास से टेंपो पकड़ा और पश्चिमी बाईपास पर पहुंची, यहां से वह रोडवेज बस से बेवर की तरफ रवाना हो गई। कोतवाली में पहुंचकर एक युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस तत्काल हरकत में आई और भाजपा नेत्री को लेकर बाइक से ही बस का पीछा किया और प्रेमपुर के पास से इस महिला को भी धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें