फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: श्रद्धालुओं से भरे टेंपो से वाहन टकराया, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मां भगवती की शोभायात्रा देखने आ रहे टेंपो को पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पर सवार 11 यात्री घायल हो गए ।घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर में निकल रही मां दुर्गा शोभायात्रा को सिकंदरपुर सलेमपुर के लोग टेंपो से आ रहे थे। अलीगढ़ कानपुर हाईवे पर शिव होटल अकबरपुर के सामने पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एरवा कटरा निवासी गौरव, सिकंदरपुर निवासी सुखदीप मिश्रा, अर्पित मिश्रा, आराध्या मिश्रा, अक्षत मिश्रा, प्रवीण दुबे, सान्या, मिथलेश,,सलेमपुर निवासी श्याम,,अर्जुन समेत 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को तिर्वा मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। वहां पर दो का इलाज चल रहा था। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन भाग गया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें