फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: करंट लगने से तीन साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। क्षेत्र के मलिकपुर निवासी रमेश चंद्र जाटव का तीन वर्षीय बेटा विशाल कुमार सोमवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। घर से कुछ दूरी पर बिजली का तार टूटा पड़ा था, जिसमें करंट आ रहा था। खेलते समय विशाल तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि विशाल तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था और उसकी एक बहन है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें