फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशाप एसी ने स्टोर का किया औचक निरीक्षण

Fri, 28 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता वर्कशाप एके वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता वर्कशाप ने शुक्रवार को स्टोर व वर्कशाप का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद किसानाें की शिकायतें भी सुनीं। एसी ने इन्हें आश्वासन दिया कि स्टोर में जल्द ही नए ट्रांसफार्मरों व अन्य सामान की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता वर्कशाप एके वर्मा मकरंदनगर स्थित बिजली स्टोर में पहुंचे। उन्होंने मैटेरियल का स्टाक देखा।  एसडीओ विशाल वर्मा से उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने नए ट्रांसफार्मर के लिए खड़े किसानाें से समस्याएं पूछीं। किसानों ने बताया कि उन्हें कई-कई दिन तक ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाते हैं। इससे फसलें सूख रही हैं। ट्यूबवेल के लिए अन्य उपकरणों की भी कमी रहती है। उन्हाेंने किसानों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर 100 नए ट्रासंफार्मर(25केवीए) व 100 किलोमीटर तार  भेज दिया जाएगा। केबिल भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 उन्हाेंने वर्कशाप का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधिकारी व  कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक ट्रांसफार्मर रिपेयर किए जाएं। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इससे कि ट्रांसफार्मर अधिक समय तक चल सकें। उन्होंने अब तक बनाए गए ट्रांसफार्मरों का रिकार्ड भी जांचा। पूछताछ के दौरान अधीक्षण अभियंता वर्कशाप ने बताया कि वर्कशाप व स्टोर की स्थिति ठीक मिली है। कन्नौज जिले को वरीयता के आधार पर लिया गया है। यहां पर किसी भी उपकरण को कम नहीं होने दिया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर सभी उपकरणाें को स्टोर में भेज दिया जाएगा। इस मौके पर बाबू अशोक सिंह, अमित, पवन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें