फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर माह में 10 ट्रेनों पर लगेगा विराम

Fri, 28 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
ट्रेन के रुकते ही खुश हुए लोग
विज्ञापन
नवंबर से कन्नौज रूट से अप डाउन की 10 ट्रेनें बंद हो रही हैं। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर गंगा स्लीपर, गार्डर बदलने से लखनऊ से आने और जाने वाली सभी ट्रेनें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि विभागीय जानकारी के अनुसार 11 नवंबर से अप लखनऊ से फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 55325, 11 नवंबर से सात दिसंबर तक बंद रहेगी। फर्रुखाबाद से लखनऊ जाने वाली गाड़ी नंबर 55326 भी बंद रहेगी। छपरा-फर्रुखाबाद(उत्सर्ग एक्सप्रेस) अप 10 नवंबर से छह दिसबंर तक फर्रुखाबाद की जगह लखनऊ जंक्शन तक ही आएगी। गाड़ी नंबर 18192 फर्रुखाबाद-छपरा (उत्सर्ग एक्सप्रेस) 11 नवंबर से सात दिसंबर तक फर्रुखाबाद की जगह लखनऊ जंक्शन से चलेगी। गाड़ी नंबर 19021 बांद्रा टर्मिनस लखनऊ एक्सप्रेस 12 नवंबर से लखनऊ तक ही आएगी। 19022 लखनऊ बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 14 नवंबर से बंद रहेगी। यह ट्रेनें कानपुर व फर्रुखाबाद तक आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।

वहीं अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 19409 और गोरखपुर अहमदाबाद गाड़ी नंबर 19410, 11 नवंबर  से कानपुर-फर्रुखाबाद के बीच निरस्त रहेगी। जयपुर-कामाख्या गाड़ी नंबर19709 डाउन और कामाख्या-जयपुर गाड़ी नंबर 9710 अप के रूट बदल दिए गए हैं। यह 14 नवंबर  से लखनऊ-बरेली-कासगंज व 10 नवंबर से कासगंज-बरेली-लखनऊ रूट पर चलेंगी। गंगा पुल पर काम कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे ने 27 दिन का ब्लाक मांगा था। इसे रेलवे बोर्ड ने मंजूर कर लिया है। इससे फर्रुखाबाद से लखनऊ जाने वाली (डाउन लाइन) बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें