गुरसहायगंज(कन्नौज)। वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के देर से पहुंचने पर लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे पहुंची टीम ने टीकाकरण शुरू किया। इससे शाम तक सिर्फ 20 लोगों का ही टीकाकरण हो सका।
शनिवार को सराय प्रयाग स्थित बीआरसी केंद्र पर सुबह नौ बजे से वैक्सीन लगाने की बात कही गई थी। कई लोग निर्धारित समय पर पहुंच गए। यह इंतजार करने लगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर करीब एक बजे पहुंची। तब तक कई लोग बिना वैक्सीन लगवाए लौट गए। दोपहर एक बजे के बाद वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकी। 20 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। एएनएम संध्या राजपूत को यहां वैक्सीनेशन के लिए भेजा गया था।
तालग्राम सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि बारिश के कारण टीम को पहुंचने में विलंब हुआ है। भविष्य में ऐसा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।