फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स कर्मचारियों से मारपीट, सुपरवाइजर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स न देने पर कार सवारों ने वसूली कर्मचारियों से मारपीट कर दी। यह बैरियर तोड़कर कार लेकर भाग गए। मारपीट में टोल प्लाजा का सुपरवाइजर घायल हो गया। छह-सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

छिबरामऊ के विपिन कुमार ने बताया कि वह टोल प्लाजा तालग्राम पर टैक्स वसूली के सुपरवाइजर हैं। शनिवार दोपहर साढे़ 11 बजे एसयूवी कार से छह-सात लोग आए। टैक्स न देने पर विवाद करने लगे। इसके बाद मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गए। सुरक्षा कर्मचारी दौड़े तो बैरियर तोड़ कर भाग गए। करीब एक घंटे बाद यह कार से दोबारा आए। इन्होंने देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल सुपरवाइजर विपिन को सीएचसी भेज दिया।
सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी कृष्णलाल को टोला प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डिटेल के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान कर तलाश कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें