फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के विरोध में लामबंद हुए वकील

विज्ञापन
कचहरी परिसर में विरोध प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वकील लामबंद हो गए हैं। वकीलों ने दो नवंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। वकीलों का कहना है कि साथी वकील धीरज तिवारी के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। वहीं महिला वकील अंजू पटेल के साथ मारपीट के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा।
विज्ञापन

बुधवार को छिबरामऊ बार एसोसिएशन छिबरामऊ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, बार एसोसिएशन छिबरामऊ के महासचिव ललित प्रताप सिंह व पंकज मिश्रा के नेतृत्व में वकील इकट्ठे हुए। वकीलों ने बताया कि धीरज तिवारी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला वकील अंजू पटेल के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस वकीलों का उत्पीड़न कर रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वकीलों ने दो नवंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।
इस दौरान दुर्गानरायन सिंह, रजनीश यादव, घनश्याम यादव, इबने अली, विमल पांडेय, रूपेश दुबे, दिलीप त्रिपाठी, शिव प्रकाश यादव उर्फ घुर्रम, देवेंद्र वर्मा व आदित्य त्रिपाठी सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें