फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रिकार्ड बनाने को दो लाख बच्चे एक साथ करेंगे जल संरक्षण की पढ़ाई

विज्ञापन
बैठक लेते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार साथ में सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के करीब दो लाख बच्चे सात नवंबर को एक समय पर एक ही विषय की पढ़ाई कर विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी में हैं। यह पहला अवसर होगा जब इतनी बड़ी संख्या में बच्चे किसी एक विषय की लगातार 45 मिनट तक पढ़ाई करेंगे। पढ़े कन्नौज अभियान के तहत होने जा रही इस अनूठी मुहिम की तैयारियां पूरी करने के लिए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सख्त आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में पढ़े कन्नौज अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम रवींद्र कुमार ने बैठक की। अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विद्यालयों के 10 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के छात्र जल संचयन से संबंधित आकृति जैसे सर्किल, भारत का मानचित्र, तालाब आदि तैयार करेंगे। इन बच्चों को एक ही स्थान पर बैठाकर सामूहिक रूप से जल संरक्षण विषय की पढ़ाई भी कराई जाए। छात्र-छात्राओं को रुचि के हिसाब से पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं।
डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि को भी बुलाया जाएगा। सभी विद्यालयों में पूर्व में तैयारियां पूरी कर 45 मिनट की एक साथ पढ़ाई की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रेमप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें