फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। शनिवार को पेट में दर्द होने पर परिजन युवती को निजी अस्पताल ले गए। वहां पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजन नवजात के शव को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रविवार को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती आठ महीने तक गर्भवती होने की बात परिजनों से छिपाती रही। शनिवार को युवती के पेट में तेज दर्द हुआ और परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने जांच की और युवती के गर्भवती होने की पुष्टि की।
मामले की जानकारी मिलते ही परिजन हैरान रह गए। देर शाम निजी अस्पताल में ही युवती का प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजन नवजात के शव को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें