फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन न मिलने पर बैंक में हंगामा

Wed, 18 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बैंक के बाद भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक समधन में नोटबंदी के बाद से कैश की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कैश न मिलने पर पेंशन लेने आए लोगों ने हंगामा किया। भीड़ नियंत्रित न होती देख बैंक अफसरों ने सायरन बजा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


समधन नगर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बुधवार को पेंशन लेने वालों ने सुबह से डेरा जमा लिया। बैंक कर्मियों ने रुपये वितरण का काम शुरू किया, लेकिन सैकड़ों पेंशन लाभार्थियों को पैसा मिलने की उम्मीद टूटते दिखाई दिए तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बैंक अफसरों ने गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने कुछ लाभार्थियों को हड़काने का प्रयास किया। जिससे महिलाओं व पुरुषों ने हंगामा और तेज कर दिया।

इस पर बैंक अफसरों ने आपातकालीन सायरन बजा दिया। जिसकी आवाज सुनकर बैंक परिसर में जमा लोगों में बैंक से बाहर निकलने को लेकर भगदड़ मच गई। इसके बाद काफी देर तक मामला गर्म रहा। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों के समझाने पर वह शांत होकर दोबारा बैंक परिसर में लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर बीतने के बाद भी उनके हाथ पैसा नहीं लग सका। उन्हें मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक रमेश चंद्र ने बताया कि बैंक को दो दिन में पांच अथवा छह लाख रुपये मुहैया कराया जाता है। अत्यधिक पेंशन लाभार्थियों के चलते कैश कम पड़ जाता है। पैसा न मिलने के कारण लाभार्थी अक्सर हंगामा करते हैं। अन्य जरूरतमंद ग्राहकों को भी खाता से पैसा निकालने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें