फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरणों का संकट, कोल्ड स्टोरेज और फैक्टरी के 12 कनेक्शन रुके

विज्ञापन
बिजली स्टोर में सामान की कमी को लेकर सूची तैयार करते एसडीओ विशाल वर्मा व बाबू। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली महकमे के स्टोर में उपकरणों के अभाव में 50 किलोवाट और इससे अधिक के 12 कनेक्शन रुक गए हैं। इनमें आधा दर्जन कनेक्शन की जुगाड़ से लाइन बनाने की तैयारी है। वहीं अन्य कनेक्शन धारक भटक रहे हैं। इनके लाखों रुपये बिजली विभाग के पास डंप हो गए हैं।
विज्ञापन

बिजली स्टोर में उपकरणों की कमी पहले से है। इससे निजी नलकूप स्वामी परेशान हैं। अब 50 किलोवाट के कनेक्शन वाले कोल्ड स्टोरेज स्वामी समेत अन्य कनेक्शन धारक भी परेशान होने लगे हैं। बिजली विभाग ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कनेक्शन दे दिया। स्टोर से सामान उठाने के लिए भी कह दिया है। स्टोर में सामान का अभाव है। इससे कनेक्शनधारक भटक रहे हैं। इस तरह के 12 कनेक्शन हाल ही में लिए गए हैं। एसडीओ स्टोर आधा दर्जन कनेक्शन कोे चालू कराने के लिए जुगाड़ भिड़ा रहे हैं। अन्य जनपदों के स्टोर में रखे सामान को मंगवाकर इन कनेक्शन धारकों को दिया जा रहा है।
कुछ सामान अभी भी नहीं मिल सका है। इससे कनेक्शन चालू नहीं हो सके। स्टोर में सामान की कमी को देखते हुए एसडीओ ने विभागीय उच्च अधिकारियों को उपकरण की सूची भेजी है। सूची में कनेक्शन का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन

स्टोर में नहीं हैं ये उपकरण
भारी कनेक्शन में प्रयोग होने वाले पिलर, सीटी पीटी, 11केवी मीटर, डिस्क इंसुलेटर, पिन इंसुलेटर, स्टेवायर, क्रासआर्म, एचटीपी पोल, 11 मीटर एसटीपी पोल, नौ मीटर एसटीपी पोल के अलावा अन्य सामान नहीं है।
कनेक्शन पर खर्च होते आठ से 15 लाख
50 किलोवाट से अधिक भार का कनेक्शन लेने में दूरी के हिसाब से खर्च आता है। आठ से 15 लाख रुपये कनेक्शन के लिए जमा किया गया है। उपकरण न मिलने से कनेक्शन लेने वाले परेशान हैं।
उपकरणों के लिए हर माह विभाग के उच्च अधिकारियों के पत्र भेजा जाता है। कुछ सामान मिल जाता है। इसे कनेक्शन धारकों को दिया जा रहा। अन्य जिले के स्टोरों से भी सामग्री मंगाई जाती है।
विज्ञापन

- विशाल वर्मा, एसडीओ स्टोर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें