फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज में अखिलेश यादव बोले मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटें, भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करो

Fri, 05 Nov 2021 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

अखिलेश यादव ने कहा विधानसभा चुनाव में तीनों सीटें सपा के खाते में आनी चाहिए।अखिलेेश गुरुवार को पत्नी डिंपल यादव के साथ दिवाली मनाकर सैफई स्थित अपने आवास  से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई से लखनऊ जाते समय एक्सप्रेसवे पर ठठिया विशिष्ट मंडी कट पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं को देखकर अपना वाहन रुकवा दिया। उन्होंने सपाइयों को दिवाली पर्व की बधाई दी। साथ ही कहा कि जनता के बीच जाकर खूब जनसंपर्क करो, सपा के कामकाज गिनाओ, भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव में तीनों सीटें सपा के खाते में आनी चाहिए। अखिलेेश यादव गुरुवार को पत्नी डिंपल यादव के साथ सैफई से लखनऊ जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ठठिया विशिष्ट मंडी कट पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को देख सपा मुखिया ने काफिला रोक लिया। वाहन से बाहर निकल कर सपा के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी से बातचीत करने के बाद मौजूद सपाइयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी तरह के मतभेद भूलकर चुनाव में जुटने की जरूरत है। अब आम आदमी प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के बारे में सब जान चुका है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर सपा के शासनकाल की याद दिलाकर भाजपा से तुलना कर उन्हें जागरूक करें। जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी से एक-एक विधानसभा में दस से ज्यादा टिकट आवेदकों के मामले में सपा मुखिया ने कहा कि आप लोग इसकी चिंता न करें, टिकटार्थियों को हम संतुष्ट कर लेंगे।

विशिष्ट मंडी व परफ्यूम पार्क का निर्माण अधूरा है, यह बताने पर सपा मुखिया ने भरोसा दिलाया कि सरकार आने के बाद सभी बंद काम पहले चालू कराए जाएंगे। जिला प्रवक्ता ने प्रबुद्ध सम्मेलन की बात कही तो सपा मुखिया ने कहा कि आयोजन करें, वह समय जरूर देंगे। इस मौके पर श्रेष द्विवेदी, सगीर अहमद, लल्ला, सुमनलता व राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें