फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शाप चोरी का खुलासा, दो चोर दबोचे

Sun, 07 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ताहपुर में बीते नवंबर माह में मोबाइल शाप की दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो चोरों को माल समेत दबोचा गया है। सरगना भागने में सफल रहा। हरदोई जनपद से चुराई गई बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


घटना का खुलासा करते हुए एसओ मो. अनवर अहमद ने बताया कि तालग्राम चौकी प्रभारी संजीव चौहान की टीम ने मुखबिरों की सूचना पर छापामारी की। इस दौरान तिर्वा-तालग्राम मार्ग पर मवइया तिराहे पर बाइक से जा रहे बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जसपुरापुर सरैंया निवासी कृपा शंकर और रंजीत बताया, वहीं उनका साथी चोखे पुत्र करन सिंह भाग निकला।

एसओ ने बताया कि बरामद बाइक रोडवेज बस अड्डे के पास एक परिचालक की चुराई गई थी। इस बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ये लोग चलाते थे। चोखे ने तिर्वा के रतापुर गांव निवासी अपने साथी सोनू के साथ मिलकर चुराई थी। एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों चोरों ने ताहपुर में हुई अग्रज उर्फ बंटी की मोबाइल शाप की दुकान में चोरी की बात कबूली। इनकी निशानदेही पर चोरी गए मोबाइल सेट व अन्य सामान बरामद किए गए।
विज्ञापन


काफी सामान इन लोगों ने कम दामों पर बेंचकर रुपये खर्च कर डाले। दुकानदार को मौके पर बुलाया गया तो बरामद माल की पहचान की। एसओ ने बताया कि चोरों के गिरोह का सरगना चोखे है। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार चोखे को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए दोनों चोरों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें