फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल

Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज से टेंपो से पुलिस लाइन जा रहे तीन सिपाही मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लकड़ी भरे ट्रैक्टर से पैसे की वसूली कर लेने के मामले में एसपी दिनेश कुमार पी ने शनिवार को गुरसहायगंज कोतवाली के एस्ट्रा मोबाइल पर चलने वाले एचसीपी संतोष कुमार, आरक्षी रामऔतार व चालक सुरेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया। वह एक टेंपो पर सवार होकर सामान समेत पुलिस लाइन आ रहे थे।

जैसे ही मकरंदनगर धर्मकाटा के कुछ आगे पहुंचे तभी कार ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया और तीनों पुलिस जवान घायल हो गए। किसी तरह टेंपो को सीधा कर तीनों पुलिस जवानों को बाहर निकाला गया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से संतोष कुमार व सुरेंद्र की हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें