फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनियंत्रित ट्रक एक्सप्रेसवे के नीचे गिरा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ओवरटेक के प्रयास में दूसरे वाहन का कट लगने से अनियंत्रित होकर ट्रक एक्सप्रेसवे की साइड रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर कर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। एटलस गश्ती दल और यूपीडा टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

एटा के थाना रिजोर के गांव रामनगर निवासी रामचरन यादव (40) राजस्थान से ट्रक पर सरसों के तेल की केन लाद कर बिहार के पटना जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 180.600 किलोमीटर पर थाना तालग्राम के विदीपुर्वा गांव के पास ओवर टेक के प्रयास में दूसरे वाहन ने कट मार दिया। इससे अनियंत्रित ट्रक साइड रेलिंग को तोड़ते हुए कई फुट नीचे ग्रीन बेल्ट में गिर कर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे ट्रक की केविन का शीशा तोड़ कर निकालना गया।
सूचना पर एटलस प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र प्रसाद, सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। घायल चालक का मौके पर उपचार किया गया। टूटी रेलिंग के पास सेफ्टीकोन लगवाए गए और बेटन लाइट का प्रयोग कर यातायात नियंत्रित किया गया। यूपीडा अधिकारियों ने हादसे की जानकारी ट्रांसपोर्ट कंपनी और ट्रक मालिक को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें