फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गैंगस्टर में दो वर्ष आठ दिन की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गैंगस्टर में दोषी पाए गए अभियुक्त को बुधवार को दो वर्ष आठ दिन की जेल व पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

बताया गया कि अभियुक्त द्वारा संगठित गिरोह बनाकर समाज में भय़ व आतंक का माहौल बनाया जा रहा था। नाजायज तरीके से आर्थिक तथा भौतिक लाभ अर्जित करने के संबंध में सदर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस द्वारा विवेचना कर चार्जशीट पेश की गई। इसके बाद साक्ष्य व गवाहों काे सुना गया।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश (गैगेस्टर एक्ट) इंद्रजीत सिंह द्वितीय द्वारा तमौली मंदिर बौद्धनगर तिर्वा निवासी रावेन्द्र गिहार उर्फ कारो करिया को दोषी पाते हुए दो वर्ष आठ दिन का कारावास व पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। जुर्माना अदा न करने पर सात दिन अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजा का आदेश होने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें