फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मौत को मात देकर घर लौटी दो साल की मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बंद पड़े सरकारी अस्पताल में हुए दंपती हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल दो वर्षीय मासूम मान्या उर्फ प्रियंका जिंदगी की जंग जीतकर पांचवें दिन घर लौट आई। सैफई मेडिकल कॉलेज में पांच दिनों तक चले इलाज के बाद बच्ची बुआ डॉ. सोनी के साथ वापस पहुंची। मासूम की हालत में सुधार होने से परिजन ने राहत की सांस ली है। माता-पिता की निर्मम हत्या की घटना और हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से परिवार में अब भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चार नवंबर की रात अज्ञात युवक ने बंद पड़े सरकारी अस्पताल में संजीव कुमार कठेरिया उर्फ नन्हे लला और उनकी पत्नी शिखा कठेरिया की हत्या कर दी थी। हत्यारोपी ने दंपती की दो वर्षीय बेटी मान्या को भी गंभीर रूप से घायल कर पिता के पास मरणासन्न हालत में छोड़ दिया था। अगली सुबह गुरुवार को संजीव कुमार की बुआ का नाती शिव मौके पर पहुंचा तो बच्ची को गंभीर हालत में पड़ा देखा। उसकी सांसें चलती देख वह तत्काल उसे निजी चिकित्सक के पास ले गया। बाद में पुलिस ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इसी बीच इटावा के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर तैनात संजीव कुमार की बहन डॉ. सोनी बच्ची को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गईं। वहां पांच दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और अब वह घर लौट आई है। दंपती का आठ वर्षीय बेटा कृत्यांश पहले से ही कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले में रहने वाले अपने रिश्तेदार ज्योतिष के पास रह रहा है। अब मान्या के भी वहां पहुंचने पर परिजन दोनों बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी लोगों को बच्ची से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

परिजन का कहना है कि बच्ची की सेहत सुधर रही है लेकिन हत्याकांड की याद से पूरा परिवार भयभीत है। घटना के छह दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। डॉ. सोनी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बच्ची के इलाज के बाद घर लौटने की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
वर्जन
दंपती हत्याकांड के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें