फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कासिमपुर का दो तिहाई हिस्सा गंगा में समाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज)। गंगा में लगातार कटान से कासिमपुर गांव का दो तिहाई हिस्सा बह गया है। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने गंगा किनारे बल्लियां लगवाईं थीं पर तेज बहाव में बह गईं हैं। 20 दिन से लगातार कटान हो रहा है। इस कारण गांव की 90 मीटर सीसी रोड भी बह गई है। गांव के पांच घर गंगा की गोद में समा गए हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तटबंध बनाने के लिए ड्रोन से सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही इसके लिए बजट मिल जाएगा।
विज्ञापन

ढाई माह पहले बरसात में गंगा में आई बाढ़ से जिले के महादेवी गंगा घाट के दूसरी छोर पर बसा कासिमपुर बख्सीपुरवा गांव स्थित है। गंगा में बाढ़ के कारण गंगा की धारा बदल गई, जो कासिमपुर की तरफ मुड़ने से तेज धारा से एक माह में 90 मीटर तक कासिमपुर गंगा में धराशाई हो गया। इससे गांव के रामखिलावन, रामाधार, नेकराम, कैलाश, प्यारेलाल के घर गंगा में समा गए। गांव के सर्वेश, गणेश, गजराज, बालकराम के घर गंगा में कटान के जद में खड़े हैं। गंगा की धारा मुड़ने से सैकड़ों बीघा खेतिहर जमीन पर गंगा की धारा बहने लगी।
जिला प्रशासन जब हरकत में आया तब तक 90 मीटर से अधिक कासिमपुर गांव गंगा में बह गया 18 नवंबर को सिचाई विभाग के अफसरों ने गंगा के कटान का निरीक्षण किया। इसमें कटान की जगह बल्लियां और पत्थर की सिल्ट लगाई गई फिर भी गंगा की तेज धारा से गांव का कटान रोक नहीं सकी। कटान की जगह पर लगी बल्लियां भी गंगा में बह गईं। तेज कटाव के कारण गांव के लोग अपना आशियाना समेटने को मजबूर हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्यमणि सिंह ने बताया कि तटबंध बनाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही शासन से बजट उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें