फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में दो पक्ष भिड़े, गर्भवती समेत तीन घायल

विज्ञापन
चारपाई पर लेटी घायल गर्भवती खुशबू। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
नजरापुर(कन्नौज)। तिर्वा कोतवाली के खजुआ गांव में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर गर्भवती महिला और परिवार के दो लोगों को बेरहमी पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गर्भवती युवती की हालत खराब देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव खजुआ निवासी राकेश कुमार और उसका भाई राजेश कुमार धोबी बिरादरी के हैं। गुरुवार को दोनों भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद के साथ मारपीट हो गई। राकेश ने गांव में रहने वाले कुछ युवकों को बुला लिया। इसके बाद युवकों और राजेश के परिवार के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि युवकों ने घर में घुसकर राजेश और परिवार के सुनील को कुमार पीट दिया। बचाने पहुंची सुनील की गर्भवती पत्नी खुशबू को भी युवकों ने पीट दिया। जिससे उसकी बिगड़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची तिर्वा पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही युवक भाग निकले। पुलिस ने गर्भवती खुशबू की हालत गंभीर देखकर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें