सौरिख(कन्नौज)। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को मोहल्ले का एक युवक बुधवार देर रात बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता अपने मां के साथ थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि देर रात उसकी 14 साल की बेटी को गांव का ही अंकित पुत्र राकेश कुमार बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होने पर उसकी बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बुधवार की दोपहर को पीड़िता अपने मां के साथ थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।