फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चाचा की हत्या में दो भतीजों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चाचा की हत्या में पुलिस ने दो भतीजों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एक आरोपी का नाम जांच में गलत पाए जाने पर उसको पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दाईपुर में मंगलवार की रात 10 बजे लालमन यादव का बच्चों के विवाद में भाई के पुत्रो दिनेश चंद्र यादव, आदेश, सुरजीत व अमरनाथ से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंंडे व चाकू चल गए। चाकू के हमले से घायल लालमन की मौत हो गई। उनका पुत्र रामकुमार व पत्नी रामवती घायल हो गई। मारपीट में दिनेश के भी गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल दिनेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने पुत्र रामकुमार की तहरीर पर आदेश, सुरजीत, दिनेश व अमरनाथ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपी सुरजीत व आदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार कर रहे दिनेश को हिरासत में ले लिया। गुरुवार को पुलिस ने सुरजीत व दिनेश की गिरफ्तारी दिखाकर उनको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आदेश का सही नाम जांच में विनोद पाया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसको छोड़ दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सुरजीत व दिनेश को जेल भेजा गया है। आदेश का सही नाम विनोद पाए जाने पर उसको तस्करा डालकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें