तालग्राम। शादी समारोह में झगड़े को लेकर दो दोस्तों को रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। मारपीट के बाद से एक युवक लापता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के बिरियन नगला निवासी रिंकू ने बताया कि सात मई को एक शादी समारोह में कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था। इस कारण शनिवार सुबह 10 बजे गांव के दोस्त अंकित के साथ असेह गांव जा रहा था। उसी समय गांव के नीरज, रामू, रक्षपाल, नेमसिंह, लडरैता, रामऔतार, गुंजन, अभय ने असेह पुलिया के पास लाठी-डंडे लेकर घेर लिया। गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उसका दोस्त अंकित मौके से लापता हो गया है। तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका है।
आरोपी मारपीट कर उसे सड़क के किनारे फेंक कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि मारपीट, बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।