कन्नौज। श्रम कानूनों का पालन कराने और कर्मियों के बेहतर भविष्य के लिए मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में जल्द ही आउट सोर्सिंग कॉरपोरेशन बनाया जाएगा। यह बात शनिवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने नगर पालिका कर्मियों के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों के तहत आउट सोर्स कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाए। आउट सोर्स कर्मियों को मातृत्व अवकाश के साथ अतिरिक्त वेतन की पर्ची भी दी जाए। ताकि वेतन भुगतान में पारदर्शिता बनाई जा सके। श्रम कानूनों का पालन करते हुए कर्मियों को अन्य सुविधाएं ईपीएफ, ईइसआई की व्यवस्था को भी सही किया जाएगा। मंत्री ने आश्वासन के बाद कर्मियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी, पालिकाध्यक्ष के पति मोहम्मद हाजी रईस समेत नगर पालिका के सभी कर्मी उपस्थित रहे। (संवाद)