फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़कों पर सूख रहे मक्का पर 13 दिनों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी में आलू के बाद मक्का की अच्छी उपज होती है। ग्रीष्मकालीन मक्का की 58 हजार हेक्टेयर में बोआई की गई थी। मक्का की कटाई के बाद अन्नदाता सुखाने के लिए खलिहान की बजाय सड़कों पर मक्का सुखा रहे हैं। इस कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़कों पर सूख रही मक्का पर 13 दिनों में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हो चुके हैं। हादसों को रोकने के लिए प्रशासन सख्त है और अन्नदाताओं से सड़क किनारे मक्का न सुखाने की अपील भी कर रहा है। इसके बावजूद अन्नदाता चेत नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो :22: अलीगढ़-कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर जशोदा में सुखती मक्का। संवाद
दृश्य एक : समय : 11.30 सुबह।
अलीगढ़-कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर जशोदा में दोनों ओर अन्नदाता मक्का सुखा रहे हैं। हादसों के बाद भी अन्नदाता मक्का को सड़क के किनारे सुखा रहे हैं। अफसर लगातार अपील भी कर रहे हैं, लेकिन अन्नदाताओं को उपज सुखाने की चिंता है।

फोटो :23: तालग्राम-मवैया मार्ग पर सड़क पर पड़ी मक्का। संवाद
दृश्य दो : समय : 01.39 दोपहर।
तालग्राम-मवैया मार्ग पर सड़क किनारे जगह-जगह अन्नदाताओं की मक्का सुखता है। मक्का पर वाहन फिसलने से लगातार हादसे हो रहे है। लगातार अन्नदाताओं से सड़क किनारे मक्का न सुखाने की अपील भी हो रही है।
विज्ञापन


फोटो :24: हाईवे के सर्विस रोड पर सूख रही मक्का।
दृश्य तीन : समय : 5.30 शाम।
मानीमऊ के पास सकरी खुर्द और यासीनपुर जाने वाली रोड और सर्विस रोड पर मक्का सुखने से हादसों का डर बना रहता है। कई बार हादसे हो जाने के बाद भी गांव के लोग बेधड़क सड़क के किनारे मक्का सुखाते हैं, जिससे फिसलकर बाइक सवार चुटहिल हो जाते हैं।

फोटो :25: सर्विस रोड पर सूख रही मक्का हटवाती एआरटीओ इज्या तिवारी। स्रोत : विभाग
एआरटीओ ने सड़क पर सूख रही मक्का हटवाई
सड़क किनारे मक्का सुखाने की वजह से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। डीएम के निर्देश पर इन हादसों को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ इज्या तिवारी ने शनिवार को हाईवे के सर्विस लेन पर टीम के साथ पहुंचकर सड़क पर फैली मक्का को मजदूरों की मदद से हटवाया। साथ ही किसानों को चेतावनी दी कि सड़क पर अनाज या फसल सुखाना गैरकानूनी है और मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। उन्होंने किसानों से खलिहान, खेत या खाली सरकारी जमीन का ही उपयोग करने की अपील की।
-
घटना एक :
मक्का की रखवाली कर रहे छात्र की हादसे में मौत
सात जून : छिबरामऊ क्षेत्र में कानपुर-अलीगढ़ हाईवे की सर्विस लेन पर सूखने की डाली मक्का की रखवाली करने वाले कक्षा चार के छात्र सोनू (10) की कार की टक्कर से मौत हो गई थी। बड़े बेटे की मौत के बाद पिता हंसराम बेसुध हो गए थे और बेटे के खोने का गम पूरे परिवार को है।

घटना दो :
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
17 जून : छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम महोई निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता मिश्रा (50), शिक्षामित्र पति किशोर मिश्रा के साथ फर्रुखाबाद के नर्सिंग होम में भर्ती मरीज को देखकर गांव लौट रही थीं। सदरियापुर गांव के गिट्टी लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने में सड़क पर फैली मक्का से बाइक अनियंत्रित हो गई थी। हादसे में गीता की मौत हो गई और पति घायल हो गए थे।
-
घटना तीन :
बाइक सवार दो घायल
14 जून : गुरसहायगंज क्षेत्र के अलीगढ़-कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर पांडेयपुरवा के सामने सर्विस रोड पर किसान ने मूंगफली सुखाने के लिए फैलाई गई थी। शाम को मूंगफली सड़क के किनारे समेट दी और दो फिट की दूरी से कई बड़े-बड़े पत्थर रख दिए थे। बाइक पत्थरों से टकराने से गुरसहायगंज निवासी संजय और गौरव घायल हो गए थे।

घटना चार :
18 जून : मक्का पर दो बाइकें फिसलीं, तीन घायल
तालग्राम क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा-अलमापुर में सड़क पर मक्का सुखाई जा रही थी। मक्का पर दो बाइकें फिसल गई थीं। हादसे में ग्राम हसनापुर निवासी प्रकाश कुमार (30), श्रीकिशान (45) और जरामऊ अलमापुर निवासी आदेश कुमार (25) घायल हो गए थे।
विज्ञापन


वर्जन
सड़क के किनारे मक्का सुखाने से लगातार हादसे हो रहे हैं। किसानों को मक्का न सुखाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
-संतोष कुमार, उपकृषि निदेशक
वर्जन
किसानों को गोष्ठी और जागरूकता अभियान के माध्यम से सड़क पर फसल न सुखाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे अप्रिय घटना से बचा जा सके।
-आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें