फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के गांव नोनारी के पास मंगलवार को बाइक सवार दो युवकों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस की जांच में दोनों के नशे में होने की बात सामने आई है। हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव महादेव पुरवा निवासी अजीत (36) व जितेंद्र (35) सुबह बाइक से रिश्तेदारी में गांव व थाना सहार आए थे। थाना पुलिस के अनुसार शाम को दोनों ने शराब पी। इसके बाद बेला गांव से जा रहे थे तभी दिबियापुर मार्ग स्थित गांव नोनारी के पास वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें थाना पुलिस जांच के बाद मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस की जानकारी पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों नशे में धुत थे। हेलमेट भी नहीं लगाए थे। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की उपचार के दौरान मौत हुई है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें