विजेता टीम के कप्तान को शील्ड देते जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के शैलेंद्र दुबे, विवेक सिंह व सुरजीत स?
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। बनवारी नगर में चल रहे तहसील स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बनवारी नगर की टीम ने तुलसीपुर को 21-13 प्वाइंट से हराकर तहसील चैंपियन का खिताब हासिल किया। विजेता टीम के कप्तान को शील्ड दी गई।
तहसील स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला बनवारी नगर और विशुनगढ़ की टीम के बीच खेला गया। बनवारी नगर ने 21-19 से विशुनगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल तुलसीपुर और रूद्रपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें तुलसीपुर की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मैच बनवारी नगर और तुलसीपुर की टीम के बीच हुआ। बनवारी नगर टीम ने 21-13 से तुलसीपुर को हरा दिया। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे उर्फ लालू, जिला सचिव विवेक सिंह व जिला कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर चयनकर्ता भूतपूर्व सैनिक प्रमोद सिंह, वीरेश गुप्ता व अरविंद मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।