फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोयला लदा ट्रक डिवाइडर से टकराया, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर से अलीगढ़ जा रहा कोयला लदा एक ट्रक जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसमें आग लग गई। पुलिस ने चालक और खलासी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन



हादसा शनिवार की सुबह करीब चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कोयला लदा एक ट्रक कानपुर से अलीगढ़ की ओ जा रहा था। जिला अस्पताल के पीछे जीटी रोड से गुजरते समय आगे जा रहे एक वाहन से बचने की कोशिश में ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इससे ट्रक में लदा कोयला जलने लगा। ट्रक में फंसे चालक और खलासी आग की चपेट में आकर झुलस गए। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रयास कर आग पर काबू पाया। सुबह होने की वजह कर जाम जल्दी ही खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें