फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भारत नेपाल मैत्री बस में ट्रक ने पीछे मारी टक्कर, दो की मौत, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। दिल्ली से 33 यात्रियों को लेकर नेपाल के काठमांडू जा रही भारत-नेपाल मैत्री बस का इंजन गर्म हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रनवां गांव के पास रात एक बजे चालक बस खड़ी कर इंजन के रेडिएटर में पानी डालने लगा, तभी ट्रक ने बस के पीछे टक्कर मार दी। पानी डालने के लिए चालक को मोबाइल टॉर्च की रोशनी दिखा रहे दो यात्रियों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नेपाल के जिला सरलाही के थाना लालगढ़ी जनकपुर आंचल निवासी पुष्कर थापा सृष्टि ट्रैवल एजेंसी की भारत-नेपाल मैत्री बस चलाते हैं। बस दिल्ली से 33 यात्रियों को लेकर नेपाल के काठमांडू जा रही थी। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र के ग्राम रनवां के पास बस का इंजन गर्म हो गया। चालक ने बस को पीली पट्टी पर खड़ा कर दिया और नीचे उतरकर रेडिएटर में पानी डाल रहा था। नेपाल के जिला ललितपुर के ग्राम लेले निवासी ज्ञानू सुनार (31), नेपाल के सुभाष बुद्धा ठोकी (32) मोबाइल की टॉर्च से रोशनी दिखा रहे थे।
नेपाल के जिला महोत्तरी के दरभंग निवासी सागर तामन्न (30), प्रेम पुन्य (38), नई दिल्ली द्वारिका निवासी सनी कुमार (32), बिहार के सुपौल निवासी निवेश चौरसिया (21) , नेपाल के जिला बारा के नगर पंचायत ठाकुर बाबा निवासी संगम थारुर (21), काठमांडू एरिया कीर्तिपुर निवासी गोविंद सिंह (20), उनकी पत्नी स्नेहा (19) नेपाल बाॅर्डर पांच निवासी प्रीतम (35) बस के बाहर आकर खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी, जिससे बस आगे बढ़ गई और सामने खड़े लोग चपेट में आ गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे में ज्ञानू और सुभाष की पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं, बस में बैठे यात्री भी उछल कर दूसरी सीट पर जा गिरे, इसमें 12 लोग मामूली घायल हो गए, इसका मौके पर उपचार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर लाल, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया पुलिस फोर्स साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी और मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। घायल प्रीतम को कानपुर रेफर कर दिया गया है। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया। दूसरी बस से अन्य यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें